फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'युवा डंडे मारेंगे' पर मोदी का राहुल को जवाब, सूर्य नमस्कार करके पीठ मजबूत करूंगा

Thu, 06 Feb 2020 02:06 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने राहुल के हमले का सदन में जवाब देते हुए कहा कि अब मैं सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा, सूर्य नमस्कार करके  पीठ मजबूत करूंगा।

विज्ञापन

 


बता दें कि राहुल गांधी ने बुधवार को एक चुनावी रैली में पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि जो मौजूदा हालात हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि छह महीने में पीएम को युवा डंडे मारेंगे।  

पीएम मोदी का पलटवार 

राहुल पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा- मैंने एक कांग्रेस नेता का घोषणापत्र सुना कि छह महीने में युवा मोदी को डंडे मारेंगे। काम जरा कठिन है लेकिन तैयारी के लिए समय तो लगेगा। मैंने भी छह महीने में तय किया है कि रोज सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा। 20 साल से जिस तरह गंदी गाली सुन रहा हूं, मैंने खुद को गाली प्रूफ बना लिया है। मैं आभारी हूं कि मुझे छह महीने का समय दिया गया है।

 
विज्ञापन


इस दौरान राहुल कुछ कहने के लिए उठने की कोशिश कर रहे थे तभी पीएम ने उन्हें टोकते हुए सीट पर बैठने को कहा। पीएम ने तंज कसते हुए कहा कि मैं 40 मिनट से बोल रहा हूं, लगता है अब जाकर करंट दौड़ा है। ऐसी कई ट्यूबलाइट हैं।   

राहुल ने क्या कहा था?
राहुल गांधी दिल्ली की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था, "ये नरेंद्र मोदी जो भाषण दे रहा है, छह महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएगा। हिंदुस्तान के युवा इसको ऐसा डंडा मारेंगे, इसको समझा देंगे कि हिंदुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें