फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सनी देओल-हेमा मालिनी भी करेंगे प्रचार  

Wed, 22 Jan 2020 03:59 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सनी देओल-हेमा मालिनी
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में दिल्ली के नए सांसदों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा लिस्ट में सनी देओल और हेमा मालिनी का भी नाम शामिल है। 

विज्ञापन

    
पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। इनके अलावा इस सूची में दिल्ली से सांसद हंसराज हंस, गौतम गंभीर, रविकिशन, भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के नाम शामिल हैं।  

और किस किसके नाम इस सूची में शामिल हैं पढ़िए- 
 

8 फरवरी को मतदान

बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतों की गणना के बाद नतीजे आएंगे। नामांकन के बाद अब उम्मीदवारों का प्रचार अभियान जोरों पर है। जगह-जगह रोड शो निकाले जा रहे हैं। आप जहां बिजली पानी मुफ्त जैसे अपने कामों को गिनाकर वोट मांग रही है, वहीं भाजपा का जोर अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के केंद्र के फैसले को भुनाने पर है। इसके अलावा नागरिकता कानून मुद्दा भी उसकी लिस्ट में शामिल है। वहीं कांग्रेस आप-भाजपा की लड़ाई को मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें