फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: केजरीवाल की पीएम को चिट्ठी, कहा- हर कंपनी को दें वैक्सीन उत्पादन की अनुमति

Tue, 11 May 2021 07:21 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि सभी कंपनियों को वैक्सीन बनाने की अनुमति मिले, जिससे ज्यादा मात्रा में वैक्सीन बन सके और सही समय पर सबको मिल सके।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : आम आदमी पार्टी के यूट्यूब वीडियो से फोटो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सभी कंपनियों को वैक्सीन बनाने की अनुमति देने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए भारी मात्रा में वैक्सीन की आवश्यकता है। लेकिन वर्तमान में जो कंपनियां वैक्सीन बना रही हैं, वे इतनी मात्रा में वैक्सीन नहीं बना पा रही हैं जिससे देश की आवश्यकता की पूर्ति की जा सके। ऐसे में अन्य सक्षम कंपनियों को वैक्सीन बनाने की अनुमति दी जानी चाहिए। 

विज्ञापन


मंगलवार को प्रधानमंत्री को पत्र लिखते हुए केजरीवाल ने कहा कि पेटेंट कानून इसके आड़े आ रहा है, लेकिन मुख्य कंपनियों को उत्पादन के समय रॉयल्टी देकर अन्य कंपनियों से वैक्सीन का उत्पादन भी कराया जा सकता है और साथ ही मुख्य कंपनियों के लाभ का हिस्सा भी सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने आपात परिस्थिति को देखते हुए इससे जुड़े कानूनों में बदलाव की मांग भी की है। 

दरअसल, दिल्ली सरकार भारी मात्रा में वैक्सीन लगाकर राजधानी को कोरोना की तीसरी लहर से बचाना चाहती है, लेकिन वैक्सीन की कमी इस अभियान के आड़े आ रही है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने कहा है कि उसे दिल्ली की पूरी आबादी को वैक्सीन लगाने के लिए प्रति महीने 80-90 लाख वैक्सीन मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें