फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आरोग्य मंदिरों की शुरुआत 14 जून को, लोगों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा

Tue, 10 Jun 2025 09:52 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा,  जल्द ही 1100 आरोग्य मंदिर बनेंगे। 34 आरोग्य मंदिर का उद्घाटन 14 जून को होगा।  इन आरोग्य मंदिरों में लोगों को मुफ्त चिकित्सा सेवा और कुछ टेस्ट कराने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार शनिवार 14 जून से राजधानी में आरोग्य मंदिरों की शुरुआत करने जा रही है। इन आरोग्य मंदिरों में लोगों को मुफ्त चिकित्सा सेवा और कुछ टेस्ट कराने की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को उनके घरों के आसपास ही सामान्य इलाज और ओपीडी की सुविधा मिल सकेगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में 11 साल पूरे होने के अवसर पर कहा कि पिछली सरकार ने कोरोना काल में लोगों को अनाथ छोड़ दिया था। अनेक लोगों की कोरोना से मौत के बाद भी केवल 97 लोगों को कोरोना से मौत का सर्टिफिकेट दिया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के बचाव के लिए सामने आए और वैक्सीन बनवाकर लोगों को राहत दी। 

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में राज्य सरकार से अधिक व्यवस्थित और बड़ा हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर केन्द्र सरकार का है। सिर्फ एम्स में 5 लाख से अधिक ओपीडी किया जाता है। इससे दिल्ली के अस्पतालों पर कम भार पड़ता है। लेकिन अब वे दिल्ली की स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही 1100 आरोग्य मंदिर बनेंगे। 34 आरोग्य मंदिर का उद्घाटन 14 जून को होगा। 
विज्ञापन


केंद्र ने दिल्ली को क्या दिया
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली को बहुत कुछ दिया है। केवल सड़क परियोजनाओं पर ही 1.25 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए। दिल्ली मेट्रो, शिक्षा के अवसरों का विकास, 3 लाख गर्भवती महिलाओं को पांच हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता, उज्जवला योजना के अंतर्गत लगभग 2.5 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर बांटे गए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर सबसे अधिक काम किया।  

ये भी पढ़ें: Samwad: राजनाथ बोले- पाकिस्तान आतंक के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहा तो हमें बता दे, हम मदद को तैयार

रिफॉर्म-परफॉर्म मोदी सरकार की नीति- वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों में नया भरोसा पैदा किया है। उन्होंने कहा कि पीएम ने लोगों को सत्ता का नया मूल मंत्र दिया है- रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म, उनकी सोच और नीति के केंद्र में हैं। सचदेवा ने कहा कि देश का आर्थिक विकास, गरीब एवं महिलाओं का सम्मान केंद्र सरकार की सकारात्मक सोच के परिणाम हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम केवल देश का ही ध्यान नहीं रख रहे हैं, बल्कि उन्होंने सीएए कानून लाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश के पीड़ित हिंदुओं को भी राहत पहुंचाने का काम किया है। महिलाओं को 33% महिला आरक्षण देना महिला शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार न होते हुए भी केंद्र ने दिल्ली के लिए अनेक नए काम किए जिससे दिल्ली का गौरव बढ़ा और लोगों को सुविधाएं मिलीं। इनमें सेंट्रल विस्टा, भारत मंडपम, यशोभूमि, वार मेमोरियल, कर्तव्य पथ, प्रधानमंत्री संग्रहालय, रैपिड रेल, टनल रोड़ और दिल्ली के चारों ओर हाईवे शामिल हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें