चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के मामलों में सबसे अधिक शिकायतें यूपी और दिल्ली में आई हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते चार वर्षों में राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के पास चाइल्ड पॉर्नोग्राफी की कुल 56 शिकायतें आई हैं जिनमें 17 यूपी और 10 दिल्ली से थीं।
स्मृति ईरानी ने एक दूसरे सवाल के जवाब में सदन को बताया कि 2018 में देशभर में 501 बाल विवाह के मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 20-24 वर्ष आयुवर्ग की ऐसी महिलाएं जिनका विवाह 18 की आयु से पहले हुआ था की संख्या में गिरावट आई है। 2005-06 में जहां इनकी संख्या 47.4 फीसदी थी 2015-16 में यह घटकर 26.8 फीसदी हो गई।