फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी ने बदले दो प्रदेश अध्यक्ष, मनोज तिवारी को दिल्ली तो नित्यानंद को बिहार की कमान

Wed, 30 Nov 2016 11:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को दो राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। दिल्ली में जहां सतीश उपाध्याय की जगह पूर्वी दिल्ली के सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं बिहार में मंगल पांडेय की जगह नित्यानंद राय को अध्यक्ष बनाया गया है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि दिल्ली और बिहार दोनों प्रदेशों में विधानसभा चुनाव में हार के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू हो गई थी। पिछले कई महीने से इसकी तलाश की जा रही थी, जिसमें बुधवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने मुहर लगा दी।
  Manoj Tiwari to be the next BJP state president of Delhi. — ANI (@ANI_news) November 30, 2016


मनोज तिवारी साल 2014 लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से सांसद चुनकर आए हैं। वह इससे पहले उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। मूलरूप से बिहार के रहने वाले मनोज तिवारी की पढ़ाई काशी हिंदू विश्वविद्यालय से हुई है। उन्होंने भोजपुरी गायक के रूप में पहचान बनाई और बाद में कई फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  Nityanand Rai to be the next BJP state President of Bihar. — ANI (@ANI_news) November 30, 2016


नित्यानंद राय साल 2014 में बिहार के उजियारपुर लोकसभा सीट से सांसद चुनकर आए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें