फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पाकिस्तान में आयोजित सार्क देशों की कॉन्फ्रेंस में जाने से भारतीय डॉक्टरों ने किया इनकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 17 Feb 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : ANI

भारतीय डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान की यात्रा को रद्द कर दिया है। डॉक्टरों ने 13वीं सार्क एसोसिएशन ऑफ एनेस्थेलॉजिस्ट कांग्रेस की कॉन्फ्रेंस में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ये कॉन्फ्रेंस 7 मार्च को लाहौर में होने वाली है। डॉक्टरों ने ये फैसला जम्मू कश्मीर के पुलावामा में भारतीय सेना पर हुए आतंकी हमले के बाद लिया है। 


 




इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन पाकिस्तान सोसाइटी ऑफ एनेस्थेलॉजिस्ट एंड साइंटिफिक कमिटि द्वारा किया जा रहा है। 


गौरतलब है कि गुरुवार को सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें हमारे 40 जवान शहीद हो गए। इस हमले में पांच जवान घायल भी हुए हैं। हमले के बाद से ही दुनियाभर में पाकिस्तान की निंदा की जा रही है। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next