फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Minister Amit Shah: महादयी नदी विवाद निपटारे के लिए शाह से मिले गोवा के सीएम

Fri, 13 Jan 2023 06:45 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

महादयी नदी की धारा का बहाव मोड़ने के मुद्दे का हल निकाला जा सके। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक, राज्यसभा सदस्य विनय तेंदुलकर, वन मंत्री विश्वजीत राणे, विधानसभा अध्यक्ष रमेश तावडकर और अन्य नेता शामिल थे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा और कर्नाटक के बीच चल रहे महादयी नदी जल विवाद के बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री शेखावत से भी मुलाकात कर जल प्रबंधन प्राधिकरण के तत्काल गठन का आग्रह किया है। ताकि, महादयी नदी की धारा का बहाव मोड़ने के मुद्दे का हल निकाला जा सके। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री और उत्तरी गोवा के सांसद श्रीपद नाइक, राज्यसभा सदस्य विनय तेंदुलकर, राज्य के जल संसाधन विभाग के मंत्री सुभाष शिरोडकर, वन मंत्री विश्वजीत राणे, विधानसभा अध्यक्ष रमेश तावडकर और अन्य नेता शामिल थे।
विज्ञापन


सहायक नदियों पर बांध बना रहा कर्नाटक
गोवा और कर्नाटक महादयी नदी की धारा को मोड़ने को लेकर आपस में उलझे हुए हैं। इसके लिए कर्नाटक महादयी नदी की सहायक नदियों कलासा और बंडुरी पर बांध का निर्माण करना चाहता है। गोवा सरकार का कहना है कि नदी उत्तरी गोवा में नीचे की ओर स्थित महादयी वन्यजीव अभयारण्य से होकर गुजरती है। इस वजह से कर्नाटक महादयी नदी की धारा नहीं मोड़ सकता है। हाल ही में केंद्र ने दो बांधों के निर्माण के लिए कर्नाटक सरकार की ओर से पेश की गई एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें