फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीमा तनाव के बीच करेंगे रूस का दौरा, चीनी नेताओं से नहीं करेंगे मुलाकात

Fri, 19 Jun 2020 11:21 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस की यात्रा पर जाने वाले हैं। हालांकि, राजनाथ सिंह अपनी मॉस्को यात्रा के दौरान शीर्ष चीनी नेताओं से मुलाकात नहीं करेंगे। राजनाथ सिंह 22 जून को रूस रवाना होंगे।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नाजी जर्मनी पर विजय हासिल करने की 75वीं वर्षगांठ पर शामिल होने के लिए रूस जा रहे हैं। राजनाथ सिंह के साथ भारतीय रक्षाकर्मी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

राजनाथ सिंह मॉस्को में शीर्ष रूसी नेताओं और अन्य देशों के नेताओं से मिलेंगे, लेकिन लद्दाख तनाव के चलते वह चीन के नेताओं से मुलाकात नहीं करेंगे। राजनाथ सिंह के साथ रक्षा सचिव अजय कुमार और प्रत्येक सशस्त्र बल के एक शीर्ष अधिकारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें