फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की वायु सेना को सलाह, कहा- क्षमता विकास पर ध्यान देने की जरूरत

Tue, 19 Nov 2024 10:11 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा मंत्री ने सैन्य क्षेत्र में उत्पन्न होती चुनौतियों के अनुरूप ढलने की वायु सेना की क्षमता पर विश्वास जताया। साथ ही कमांडरों और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से भारत के राष्ट्रीय लक्ष्यों और आकांक्षाओं के अनुरूप क्षमता निर्माण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर विचार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारतीय वायु सेना के कमांडरों के सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय वायु सेना के अधिकारियों को सलाह दी। उन्होंने कहा कि वायु सेना के क्षमता विकास पर ध्यान देने की जरूरत है। सेना की प्रक्रिया को कुशल और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने देश की संप्रभुता की रक्षा में समर्पण और व्यावसायिकता के लिए वायु सेना के बल की सराहना की।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने सैन्य क्षेत्र में उत्पन्न होती चुनौतियों के अनुरूप ढलने की वायु सेना की क्षमता पर विश्वास जताया। साथ ही कमांडरों और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से भारत के राष्ट्रीय लक्ष्यों और आकांक्षाओं के अनुरूप क्षमता निर्माण की प्रक्रिया को अधिक कुशल और प्रभावी बनाने के साधनों पर विचार करने का आह्वान किया। 

सम्मेलन में भारतीय वायु सेना के कमांडरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों, जिसमें चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति समेत कई मुद्दों की समीक्षा की। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय वायु सेना की परिचालन क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सम्मेलन को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। कमांडरों का सम्मेलन भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ नेतृत्व के लिए चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने और बेहतर परिचालन के साथ भविष्य की कार्रवाइयों की रणनीति बनाने के लिए चर्चा करने का अहम मंच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें