फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ पहुंचे अरुणाचल प्रदेश के तवांग, कहा- आप लोग हमारी कूटनीतिक संपत्ति

Thu, 14 Nov 2019 09:42 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश के तवांग पहुंचे और सुरक्षा का जायजा लिया। साथ ही तवांग युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग सामान्य नागरिक नहीं हैं, वे हमारी कूटनीतिक संपत्ति हैं। उन्होंने कहा मुझे अभी भी याद है जब AN32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, स्थानीय लोगों की मदद से ही हमें दुर्घटनास्थल के बारे में जानकारी मिली। 

 
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने तवांग में 11 वें मैत्री दिवस समारोह संबोधन में कहा सरकार उत्तर पूर्व में औद्योगिक कॉरिडोर स्थापित करने की योजना बना रही है जो क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के कई अवसर मिलेंगे।

रक्षा मंत्री ने कहा, अरुणाचल कॉरिडोर भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच एक भूमि पुल के रूप में कार्य करेगा जो रोजगार के अवसर साथ पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत चहुंमुखी प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत उत्तर पूर्व क्षेत्र के विकास पर सरकार के विशेष कार्य को रेखांकित किया। सिंह ने कहा नए भारत की मार्ग नए पूर्वोत्तर भारत से होकर गुजरता है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें