फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीआईएसएफ को दिया सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का खिताब

Tue, 25 Feb 2020 03:01 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस साल गणतंत्र दिवस परेड में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। गृह मंत्रालय के अधिकारी ने इस आशय की जानकारी दी। विजेता मार्चिंग दस्ते में 148 सदस्य शामिल थे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक साउथ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय के दफ्तर में सोमवार को सीआईएसएफ के महानिदेशक राजेश रंजन, दस्ते के कमांडर डिप्टी कमांडेंट प्रभ सिमरन सिंह और बल के अन्य अधिकारियों ने गृहमंत्री से ट्रॉफी प्राप्त की। विशेष पीली पगड़ी इस दस्ते की पहचान है। बल ने छठी बार यह खिताब जीता है।

1.70 लाख जवानों के दमदार सीआईएसएफ महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और परमाणु संस्थानों के अलावा 61 हवाई अड्डों की सुरक्षा में तैनात है। सीआईएसएफ गृह मंत्रालय के तहत आने वाले पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें