रक्षा प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी पहली बार पूर्वोत्तर में इस साल 10-11 अक्तूबर को होगी। प्रदर्शनी में उन्नत हथियारों, वाहनों और अन्य उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा। असम के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री बिमल बोरा ने कहा कि यह पहली रक्षा प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी होगी जिसमें अत्याधुनिक हथियारों, वाहनों और असॉल्ट राइफलों से लेकर सैन्य ड्रोन तक के तकनीकी का प्रदर्शन किया जाएगा।
अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर से कमाई करने वाले पांच गिरफ्तार
असम में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार नाबालिग पकड़े
असम के कोकराझार जिले में एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार नाबालिगों को पकड़ा गया है। पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने ट्वीट किया, सामूहिक दुष्कर्म की घटना करीब दो महीने पहले हुई थी, जब पीड़िता नदी में नहाने गई थी। उसने दो दिन पहले मां को इस बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
केंद्रीय गृह मंत्री पदक के लिए 140 पुलिसकर्मी चयनित
बिना किसी सबूत के बोल रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी बिना किसी सबूत के बोल रहे हैं। वह चाहते हैं कि आम लोगों को परेशानी हो। उन्होंने दावा किया कि पीएम राज्य को बदनाम कर रहे हैं। बनर्जी का यह बयान पीएम मोदी के पंचायत चुनावों में तृणमूल कांग्रेस के खूनी खेल खेलने की टिप्पणी पर आया है।
मणिपुर : 27 किलो अफीम के साथ दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार
हिंसाग्रस्त मणिपुर में केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों ने तलाशी अभियान के दौरान दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों की पहचान असम के करीमगंज के कबीर अहमद और बिष्णुपुर के मोहम्मद अब्दुल बारिक के रूप में की गई है। उनके पास से कुल 27 किलो अफीम और तस्करी में इस्तेमाल किया गया एक वाहन जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
झारखंड : आपसी लड़ाई में मारे गए माओवादी संगठन के दो सदस्य
झारखंड के पलामू जिले में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के धड़े झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के बीच गोलीबारी में संगठन के दो सदस्य संतोष यादव और गणेश लोहरा मारे गए। घटना लेस्लीगंज पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुई। लोहरा जेजेएमपी का स्वयंभू जोनल कमांडर था और उसके सिर पर 5 लाख रुपये का इनाम था। कैडरों के बीच अंदरूनी कलह का कारण पता नहीं चल सका है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने आवास, कार कर्ज पर 0.20% घटाईं ब्याज दरें
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने आवास और कार कर्ज पर ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत तक की कटौती की। साथ ही, प्रक्रियागत शुल्क को माफ करने की भी घोषणा की। नई दरें 14 अगस्त से प्रभावी होंगी। आवास ऋण अब 8.60 प्रतिशत की जगह 8.50 प्रतिशत पर उपलब्ध होगा, जबकि कार ऋण को 8.70 प्रतिशत कर दिया गया है।