फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence: रक्षा सचिव बोले- विमानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध, पढ़िए पूरी खबर

Tue, 04 Jul 2023 12:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुएगिरिधर अरमाने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर योजना के साथ देश प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में रक्षा उत्पादों का निर्माण करना एक चुनौती है। हालांकि हम एक सिस्टम स्थापित कर रहे हैं।
विज्ञापन
रक्षा सचिव गिरिधर अरामाने - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत अब रक्षा उत्पादों का निर्माण भी देश में ही करने पर जोर दे रहा है। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार सैन्य विमानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के साथ भारत रक्षा विनिर्माण उद्योग के स्वदेशीकरण में बाधाओं दूर करने के लिए भी काम कर रहा है।

रक्षा सचिव रहे मुख्य अतिथि

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि डायरेक्टर जनरल एयरोनॉटिकल क्वालिटी एश्योरेंस और इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। यहां रक्षा सचिव गिरिधर अरामाने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यशाला में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने  ‘स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सैन्य विमानन में क्यूए सुधार’ विषय पर संबोधित किया। 

गुणवत्ता आश्वासन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर योजना के साथ देश प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में रक्षा उत्पादों का निर्माण करना एक चुनौती है। हालांकि हम एक सिस्टम स्थापित कर रहे हैं। सरकार विमानों की गुणवत्ता आश्वासन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम स्वदेशीकरण में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। विमान क्षेत्र काफी जटिल है। भारत में तकनीकी उड़ान योग्यता प्रधिकरण डीजीएक्यूए में शामिल है। डीजीएक्यूए गुणवत्ता के माध्यम से उड़ान योग्यता सुनिश्चित करता है।

इसलिए किया गया था आयोजन

विज्ञापन

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य डीजीएक्यूए द्वारा किए गए कार्यों को उजागर करना था। डीजीएक्यूए रक्षा एयरोस्पेस के भारतीय निर्माताओं को सुविधएं मुहैया कराता है। कार्यशाला में रक्षा मंत्रालय, वायुसेना, सेना विमानन, नौसेना विमानन, कोस्ट गार्ड, डीआरजीओ सहित अन्य महत्वपूर्ण विभाग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें