रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल (आईएसजी) के लिए 14 तेज गति वाले गश्ती जहाजों की खरीद के लिए बुधवार को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत इनकी लागत 1070.47 करोड़ रुपये है। रक्षा मंत्री के कार्यालय ने यह जानकारी दी।