फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय 950 करोड़ से 17 डोर्नियर विमानों को करेगा अपग्रेड, एचएएल को मिली जिम्मेदारी

Sat, 27 Oct 2018 09:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो)
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के 17 डोर्नियर विमानों को अपग्रेड करने की मंजूरी दी। इसमें 950 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (डीएसी) की बैठक में यह फैसला लिया गया। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) पर विमानों को अपग्रेड करने की जिम्मेदारी होगी। 
विज्ञापन


आईसीजी के पास डोर्नियर विमानों का बेड़ा है, जो समुद्री निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस बेड़े की क्षमता बढ़ाने के लिए डीएसी ने अत्याधुनिक तकनीक, स्पेयर पार्ट्स, विशेष परीक्षण उपकरण और विशेष रखरखाव उपकरणों के साथ विमानों को उन्नत बनाने का फैसला किया है। साथ ही तीन विमानों को प्रदूषण निगरानी प्रणाली से लैस करने को मंजूरी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें