फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद कश्मीर में बंद हो गई पत्थरबाजी: रक्षामंत्री

Tue, 15 Nov 2016 12:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
परिकर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
500 और 1000 के पुराने नोट पर बंदी के बाद रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर का बयान आया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि उच्च मुल्य वाले नोट बंद करने के बाद आंतकवाद का वित्तपोषण खत्म हो गया है। अब सुरक्षा बलों पर पथराव नहीं हो रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद भी दिया।
विज्ञापन


मनोहर पर्रिकर ने कहा कि पहले हर चीज की दरें तय थी। सुरक्षा बलों पर पथराव के लिए पांच सौ रुपए और किसी दूसरे काम के लिए एक हजार रुपए। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के वित्तपोषण को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले नोटबंदी से प्रभावित होंगे।


बताते चलें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'मैंने अगर भ्रष्टाचारियों पर लगाम कस दी तो कुछ गलत तो नहीं किया। 500 और 1000 का नोट बंद करने का निर्णय लिया वो भ्रष्टाचार की कमर तोड़ने के लिए है। क्या आप लोग इस पर मेरा साथ देंगे या नहीं? क्या आप थोड़ा कष्ट सहेंगे या नहीं? इस निर्णय के बाद से गरीब चैन की नींद सो रहा है कालेधन वाले नींद की गोलियां खाकर सो रहे हैं।'
विज्ञापन


 
विज्ञापन

8 नवंबर को हुआ था कैश बैन

cash - फोटो : amar ujala
बताते चलें कि 8 नवंबर को केंद्र सरकार ने 500 और1000 के जाली नोटों का धंधा बंद के लिए इन्हें बंद करने का ऐलान किया है। जिन लोगों के पास 500 और 1000 रुपये के नोट हैं, वो अपने पहचान पत्र के साथ बैंक और डाकखाने में जमा करा सकते हैं। मंगलवार आधी रात के बाद से 500 और 1000 रुपये के ये नोट  कागज के एक टुकड़े के बराबर होंगे। पुराने नोट बदलने के लिए 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया है।

इसके बाद से पूरे देश में कैश के लिए लोग परेशान हैं। एटीएम पर कई जगह लंबी लाइन लगी हुई है। बैंकों में नोट बदलवाने के साथ-साथ कैश निकालने के लिए लोगों की भी भीड़ देखी जा सकती है। इसके बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कैश की समस्या को खत्म होने में दो से तीन हफ्ते लग जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें