फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh: 'संकीर्ण सियासी लाभ के लिए विपक्ष ने किया उत्तर-दक्षिण विभाजन'; रक्षा मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप

Tue, 27 Feb 2024 11:40 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया है कि विपक्षी राजनीतिक दलों ने संकीर्ण सियासी फायदा हासिल करने की नीयत से उत्तर और दक्षिण के बीच खाई पैदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल उत्तर भारत में केंद्रित पार्टी नहीं है, लेकिन विपक्षी दलों ने ऐसी धारणा और समीकरण बनाने का हरसंभव प्रयास किया है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी दलों की राजनति को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि संकीर्ण सियासी फायदा पाने की नीयत से विपक्षी दलों ने ऐसे समीकरण सामने रखे, जिससे उत्तर और दक्षिण की जनता के बीच स्पष्ट विभाजन किया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल उत्तर भारत में केंद्रीय राजनीतिक दल नहीं है, लेकिन बदनाम करने का हरसंभव प्रयास किया गया। विपक्ष की कवायद का आलम ऐसा रहा कि राष्ट्रीय अखंडता पर भी सवाल खड़े किए गए। आंध्र प्रदेश के तटीय शहर विशाखापत्तनम में एक कार्यक्रम के दौरान राजनाथ ने कहा कि भाजपा दक्षिणी राज्य कर्नाटक सहित देश के विभिन्न राज्यों में सत्तारूढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल उत्तर भारत में सीमित है, या देश के एक खास भौगोलिक भाग का हिस्सा है, ऐसा कहना तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें