असम के जोरहट से उड़ान भरने के बाद अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों में क्रैश हुए वायुसेना के विमान एएन-32 में सवार 13 जवानों की मौत हो गई थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शहीद जवानों को कल यानी शुक्रवार को श्रद्धांजलि देंगे। बता दें कि शहीद हुए 13 लोगों में से छह लोगों के शव बरामद हो गए हैं, जबकि बाकी सात लोगों के शरीर के पार्थिव अवशेष भी मिले हैं। शवों और अवशेषों को जोरहट लाने का प्रयास किया जा रहा है।