फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ बोले, पुलवामा हमले पर पाक मंत्री के कबूलनामे ने सच को उजागर किया

Fri, 30 Oct 2020 10:05 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rajnath singh - फोटो : ANI photo grab
विज्ञापन

विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी मंत्री ने पिछले साल हुए पुलवामा हमले में अपने देश की भूमिका का खुलासा कर सच को उजागर किया है। साथ ही पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने उन लोगों को भी चुप करा दिया है, जो लोग एनडीए की मंशा पर सवाल उठा रहे थे। 

 

पाकिस्तान ने आखिरकार कबूल कर लिया कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में उसका हाथ था। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के मंत्री फवाद चौधरी ने संसद में इस हमले को बड़ी कामयाबी बताया। पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने गुरुवार को संसद में कहा था, ''पुलवामा में हमला इमरान सरकार ने कराया। हमने हिंदुस्तान को घुसकर मारा है। पुलवामा में जो हमारी कामयाबी है, वह इमरान सरकार के नेतृत्व में पूरे पाकिस्तान की और हमारी कौम की कामयाबी है।'' फवाद चौधरी पीएमएल-एन सांसद अयाज सादिक के विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर दिए गए बयान का जवाब दे रहे थे।

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि पुलवामा हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की पड़ोसी देश के मंत्री की स्वीकारोक्ति के बाद कांग्रेस मौन क्यों है और उसके नेताओं की बोलती क्यों बंद है? बिहार के पीरपैंती के प्रगति मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ''पुलवामा हमले पर पाकिस्तान की संसद में एक मंत्री ने बयान देकर वास्तविकता को उजागर कर दिया है। पाकिस्तान ने यह स्वीकार कर लिया है कि पुलवामा में हमला उसने ही कराया था। जबकि पूर्व में वह कहा करता था कि पुलवामा हमले में उसका हाथ नहीं था। उन्होंने कहा कि पुलवामा में जब आतंकवादियों ने हमला किया था और हमारे जवान शहीद हुए थे, तब कांग्रेस के लोग हमारी नीयत पर सवाल उठा रहे थे।''

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विरोधी दल के लोग परोक्ष रूप से पाकिस्तान को ताकत देने का काम कर रहे थे, लेकिन वे अब चुप हैं। राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि जब भी सुरक्षा के सवाल पर हम लोग दमखम के साथ काम करते हैं, तो कांग्रेस और अन्य विरोधी दल के लोग सवाल खड़े करते रहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें