केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को अपने अमेरिकी समकक्ष जेम्स मैटिस के साथ वार्ता करेंगी। इस दौरान अगले स्तर के द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
26-27 सितंबर को अपने भारत के दौरे पर अमेरिकी रक्षा मंत्री भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी चर्चा करेंगे। साथ ही उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का भी उनका कार्यक्रम है।
पढ़ें- रक्षा मंत्री सीतारमण ने कहा- देश की रक्षा के लिए 24 घंटे हूं तत्पर
ट्रंप प्रशासन के अंतर्गत अमेरिका से भारत का पहला मंत्रिमंडलीय दौरा है। साथ ही वह इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति जाकर सैनिकों को श्रद्धांजलि भी देंगे। साउथ ब्लॉक लॉन में गॉर्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण भी करेंगे।