फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक इस्तेमाल कर रहा है केमिकल हथियार, हम जवाब देने को तैयार : पर्रिकर

Thu, 02 Mar 2017 04:01 PM IST
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
मनोहर पर्रिकर, रक्षा मंत्री - फोटो : ani
विज्ञापन
रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा है कि अफगानिस्तान और उत्तरी हिस्सों से कई ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं, मैंने तस्वीरों में देखा कि स्थानीय लोगों के शरीर पर चकत्ते या किसी तरह के केमिकल वेपंस से प्रभावित थे। तस्वीरें विचलित करने वाली थीं।' डीआरडीओ के एक कार्यक्रम में उन्होंने ये बातें कही।
विज्ञापन
At this moment,I have no confirmation on the matter but photos were quite disturbing, we should be prepared for any kind of warfare:Parrikar pic.twitter.com/B9ehAfYpK8 — ANI (@ANI_news) March 2, 2017


हालांकि, पर्रिकर ने यह भी कहा कि वह इस वक्त इस मुद्दे की पुष्टि नहीं कर सकते, लेकिन देश को किसी भी किस्म की जंग के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहें परमाणु, रासायनिक या जैविक हमलों का खतरा हो या न हो, लेकिन हम भविष्य में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
(cont) of local population suffering from blisters and some chemical weapons: Defence Minister Manohar Parrikar pic.twitter.com/XxnZdiB2qr — ANI (@ANI_news) March 2, 2017
उधर, विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए बम धमाकों की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा है भारत भी आतंकवाद से पीड़ित देश है। हम अफगानिस्तान के लोगों का दर्द समझ सकते हैं। गौरतलब है कि बुधवार को राजधानी काबुल में हुए बम धमाकों में दर्जनों लोग मारे गए थे। वहीं सैंकड़ों लोग घायल हुए थे।   Strongly condemn the twin terror attacks in #Kabul on 1 March which resulted in death of more than a dozen people: MEA pic.twitter.com/2fSTT3KZ95 — ANI (@ANI_news) March 2, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें