फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Opration Sindoor: 'आतंक पर सटीक हमला, पाकिस्तान ने सिंदूर की कीमत चुकाई'; रक्षा विशेषज्ञों ने दी प्रतिक्रिया

Thu, 08 May 2025 05:14 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली

सार

पहलगाम हमले के बाद सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में किए गए सटीक मिसाइल हमलों पर रक्षा विशेषज्ञों ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सेना की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने सिंदूर की कीमत चुकाई है। 
 
विज्ञापन
पाकिस्तान में मिसाइल हमले के बाद ध्वस्त आतंकी ढांचा (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा विशेषज्ञों ने भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत दागी गईं मिसाइलों की सराहना करते हुए इसे आतंकी ढांचे के खिलाफ एक सटीक हमला बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी ही कार्रवाई अपेक्षित थी। कुछ विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि भारत की यह कार्रवाई पाकिस्तान के लिए एक सबक होगी और उसे चेतावनी दी कि उन्हें इससे आगे नहीं बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन


सिक्योरिटी रिस्क एशिया के रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ ब्रिगेडियर राहुल भोंसले (सेवानिवृत्त) ने कहा, पिछली घटनाओं को देखते हुए यह हमला अपेक्षित था। क्योंकि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने पहले ही संकेत दिया था कि आतंकवादियों और आतंकी ढांचे को ढूंढ़कर उन पर हमला किया जाएगा और ऑपरेशन सिंदूर उसी का नतीजा है। यह आतंकवादी ढांचे के खिलाफ सटीक हमला है। किसी भी सैन्य प्रतिष्ठान को नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि यह स्थिति और न बढ़े।

वहीं, सेना के पूर्व बिग्रेडियर राजिंदर सिंह जम्वाल का मानना है कि इस कार्रवाई से आतंकवाद बहुत हद तक खत्म होगा। पाकिस्तान इसका जवाब देने की हिमाकत भी नहीं करेगा। एयर स्ट्राइक से जैश सरगना मसूद अजहर, लश्कर सरगना हाफिज सईद और पाकिस्तानी सेना को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अब आतंकवाद को पनाह देना आसान नहीं। दोनों संगठनों के मुख्यालय और कैंप तबाह होने से अगले तीन चार वर्ष तक ये संभल नहीं पाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हाल-ए-पाकिस्तान: अचानक हमला हो गया...10 से 15 मिसाइलें गिरीं; पाकिस्तानियों ने सुनाई भारत के हमले की आंखोंदेखी

पाकिस्तान ने सिंदूर की कीमत चुकाई : ढिल्लों
लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों (सेवानिवृत्त) ने कहा, आतंकवादी हमेशा बहनों की राखियां, पत्नियों के मंगलसूत्र और मां के आशीर्वाद को उनके बेटों, पतियों और भाइयों की हत्या करके छीनते रहे हैं। पहलगाम हमला एक कायरतापूर्ण कृत्य था। आतंकवादियों ने बच्चों के सामने, पत्नियों के सामने, उनके माता-पिता के सामने निर्दोष लोगों को मार डाला। वे सभी बहनें जिन्होंने उस दिन अपना सिंदूर खो दिया था, पीएम मोदी, हमारी सेना और भारत सरकार ने उनके दुख का बदला लिया है। पाकिस्तान ने उस सिंदूर की कीमत चुकाई है। ढिल्लों ने सुरक्षा के भविष्य को आकार देने में भारत की महिलाओं की भूमिका को भी रेखांकित किया। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को शक्ति और क्षमता के प्रतीक के रूप बताया। ढिल्लों ने कहा कि उनकी उपस्थिति ने दुनिया को दिखाया है कि भारतीय महिलाओं पर अत्याचार नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर वे नरने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आतंक के नौ ठिकाने: आगे डॉक्टर-पीछे आतंकी; जहां से दहशतगर्द सिर उठा रहा थे, भारत ने उन्हीं जगहों को कुचला

सांकेतिक ही रहेगी पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई : सिसोदिया
रक्षा विशेषज्ञ ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) गोविंद सिसोदिया ने कहा, पहलगाम के बाद ऑपरेशन सिंदूर जैसा हमला अपेक्षित ही था। कार्रवाई सटीक और नपी-तुली रही क्योंकि भारत का लक्ष्य केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था। भारत ने पूरी दुनिया को साफ-साफ बता दिया था कि जोरदार तरीके से जवाबी कार्रवाई करेंगे और हमने ऐसा किया... हमने यह भी ध्यान रखा कि नागरिक क्षेत्रों या सैन्य ठिकानों को निशाना न बनाएं। अब यह पाकिस्तान पर है कि वह इसे किस तरह लेता है। अगर पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई करता है तो यह उसके लिए किसी भी तरह से समझदारी भरा कदम नहीं होगा। हालांकि, पाकिस्तान कुछ न कुछ जवाबी कदम तो उठाएगा लेकिन यह अपनी अवाम को दिखाने के लिए प्रतीकात्मक कार्रवाई तक ही सीमित रहने के आसार हैं। क्योंकि पाकिस्तान सैन्य शक्ति, कूटनीतिक ताकत या फिर आर्थिक स्थिति किसी भी लिहाज से भारत का मुकाबला करने की  स्थिति में नहीं है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें