आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन केस में गिरफ्तार दीपक कोचर कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।
गत सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दीपक कोचर को गिरफ्तार किया था। रिमांड का अनुरोध करते हुए ईडी ने अदालत को बताया था कि जांच में सामने आया है कि सात सितंबर 2009 को आईसीआईसीआई बैंक ने वीडियोकॉन को 300 करोड़ रुपये के कर्ज की मंजूरी दी थी।
दीपक की गिरफ्तारी आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन केस में हुई है, जो कि साल 2012 में वीडियोकॉन ग्रुप को आईसीआईसीआई बैंक से मिले 3,250 करोड़ रुपये के लोन से जुड़ा है। इस मामले में यह पहली बड़ी गिरफ्तारी है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई की एक अदालत ने दीपक कोचर को 19 सितंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था।