फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदी समेत छह क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी फैसले की कॉपी

Wed, 03 Jul 2019 07:32 PM IST
Gaurav Pandey राजीव सिन्हा, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

इस महीने के आखिर से सुप्रीम कोर्ट में कुछ फैसले हिंदी समेत छह क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होंगे। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के फैसले अंग्रेजी में ही होते हैं। जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जुलाई के आखिरी हफ्ते से इन छह क्षेत्रीय भाषाओं में भी फैसले उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में इनहाउस इलेक्ट्रॉनिक सॉफ्टवेयर विंग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर को हरी झंडी मिल गई है। पिछले कुछ समय से इस पर काम चल रहा था। कुछ महीने पहले चीफ जस्टिस रंजन गोगई ने कहा था कि हिंदी समेत क्षेत्रीय भाषाओं में भी फैसले वेबसाइट पर  उपलब्ध कराने की कवायद चल रही है।

शुरुआत में दो लोगों के बीच दीवानी विवाद, आपराधिक मामले, वैवाहिक विवाद आदि मामलों के दिए गए फैसलों का हिंदी समेत छह अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद करने का प्रयास किया जाएगा। हिंदी के अलावा तेलगू, असमी, कन्नड, मराठी और उडिय़ा भाषाओं में फैसले उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें