फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अप्रैल से पूरी क्षमता से चलने लगेंगी यात्री ट्रेनें? भारतीय रेलवे ने दिया ये जवाब

Sat, 13 Feb 2021 05:55 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान रेलवे परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। हालांकि, जैसे-जैसे स्थिति सामान्य की ओर बढ़ रही है रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इस बीच सभी यात्री ट्रेनों के सामान्य परिचालन को फिर से शुरू करने के लिए अटकलें भी लगाई जा रही हैं, जिसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा बयान दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अप्रैल की एक निश्चित तारीख से सभी यात्री ट्रेनों का संचालन पूरी क्षमता के साथ होने लगेगा, लेकिन रेलवे के साथ पीआईबी ने भी ऐसी खबरों का खंडन किया है। रेलवे ने लोगों और मीडिया संस्थानों से अपील करते हुए कहा है कि वह ट्रेनों के सामान्य परिचालन पर अनुमान लगाने से बचें। इसके लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। इसे लेकर यदि कोई फैसला होता है तो सभी को सूचित किया जाएगा।

रेलवे की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘सभी यात्री ट्रेनों के सामान्य परिचालन को फिर से शुरू करने के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। रेलवे श्रेणीबद्ध तरीके से ट्रेन सेवाओं की संख्या में वृद्धि कर रहा है। पहले से ही 65 फीसदी से अधिक ट्रेनें चल रही हैं। जनवरी में 250 से अधिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं, धीरे-धीरे और अधिक चलाई जाएंगी’।

विज्ञापन


अब हालात में तेजी से सामान्य स्थिति की तरफ बढ़ रहे हैं, लेकिन भारतीय रेल अभी तक लॉकडाउन से पहले वाली स्थिति में नहीं आ पाई है। ऐसे में भारतीय रेलवे से सवाल किया गया कि वह लॉकडाउन से पहले वाली स्थिति में कब तक आएगी और ट्रेनों का सामान्य परिचालन कब शुरू होगा।

इसके जवाब में रेलवे की तरफ से कहा गया कि ट्रेनों की संख्या में लॉकडाउन के बाद लगातार बढ़ोतरी हो रही है और सामान्य परिचालन के मुकाबले फिलहाल 65 प्रतिशत ट्रेनें पटरी पर दौड़ रही हैं। साथ ही जनवरी 2021 में 250 में अधिक ट्रेनों की शुरुआत हुई है और आने वाले दिनों में और ट्रेनों को शुरू किया जाएगा।

ट्रेनों के सामान्य परिचालन को लेकर रेलवे की तरफ से कहा गया कि सभी पहलूओं पर विचार-विमर्श के बाद सभी भागीदारों से बात होगी उसके बाद ही सामान्य परिचालन को लेकर फैसला लिया जाएगा। हालांकि, कुछ जानकारों का कहना है कि भारतीय रेलवे एक अप्रैल से ट्रेनों का सामान्य परिचालन शुरू करने जा रहा है।

वैसे इस बार 29 मार्च को होली का त्योहार पड़ रहा है। रेलवे लोगों की यात्रा को ध्यान में रखते हुए लगातार यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा है। साथ ही कई स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें