फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में विधान परिषद के गठन को मंजूरी, मंत्रिमंडल की बैठक में हुआ फैसला

Fri, 24 Aug 2018 03:23 PM IST
भाषा, भुवनेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा सरकार ने राज्य में विधान परिषद गठित करने के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी। संसदीय मामलों के मंत्री बी के आरुख ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में यहां मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उन्होंने बताया कि चार सितंबर से शुरू हो रहे ओडिशा विधानसभा के मानसून सत्र में एक प्रस्ताव लाया जाएगा।

विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि प्रस्तावित विधान परिषद में 49 सदस्य होंगे। राज्य को विधान परिषद के गठन के लिए सालाना 35 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ेंगे। प्रस्तावित परिषद के सदस्यों को वेतन और भत्ते मिलेंगे जैसे विधानसभा के सदस्य को मिलते हैं।

उन्होंने बताया कि ओडिशा विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 147 हैं जबकि विधान परिषद में 49 कुल सदस्य होंगे। इससे पहले, राज्य सरकार ने अन्य राज्यों में विधान परिषदों का अध्ययन करने और ओडिशा के लिए ऐसी सिफारिश करने के लिए 2015 में एक समिति गठित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें