फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इडुक्की भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हुई, नौ लोग अभी भी लापता

Tue, 18 Aug 2020 10:23 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, इडुक्की
विज्ञापन
केरल के इडुक्की में भूस्खलन के बाद जारी बचाव कार्य - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

केरल के इडुक्की जिले में सात अगस्त को तेज बारिश के बाद आए भूस्खलन में भारी जान-माल का नुकसान हुआ था। दो हफ्ते बाद भी यहां बचाव कार्य जारी है और लापता हुए श्रमिकों की खोज की जारी है। हालांकि मंगलवार को भूस्खलन वाली जगह से तीन और शव निकाले जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गई। उधर अधिकारियों के मुताबिक हादसे में अभी भी नौ लोग लापता हैं ।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यहां एक बच्चे (छह) और एक व्यक्ति (57) के शव निकाले गए जबकि एक शव की पहचान नहीं हो पाई है। इसके अलावा घटनास्थल से नौ और शव निकाले जाने हैं।

इडुक्की के जिलाधिकारी एच दिनेश ने पीटीआई को बताया कि तलाश अभियान में मदद के लिए दो जीपीआर उपकरण के साथ चार सदस्यीय टीम भी शामिल हो गयी है। समुद्र विज्ञान संस्थान से ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) उपकरण मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि तलाशी अभियान के लिए श्वान दस्ते को भी बुलाया गया लेकिन खराब मौसम के कारण उसकी सेवा नहीं ली जा सकी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन विभाग, पुलिस और वन अधिकारी साथ मिलकर तलाशी अभियान चला रहे हैं ।

बता दें कि सात अगस्त को इलाके में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के बाद चाय बागान के श्रमिकों के घर जमींदोज हो गए थे। इन घरों में कम से कम 87 श्रमिक रह रहे थे। भूस्खलन के बाद 12 लोगों को बचा लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें