गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन न होने की वजह से 30 बच्चों समेत 63 की मौत पर केन्द्र सरकार नजर बनाए हुए हैं। प्रधनमंत्री कार्यालय से कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोरखपुर में स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं जहां एक अस्पताल में कम से कम 30 बच्चों की मौत हो गई, वे केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों से सम्पर्क में हैं।
PM is constantly monitoring the situation in Gorakhpur. He is in constant touch with authorities from the Central & UP Governments.
— PMO India (@PMOIndia) August 12, 2017
गोरखपुर मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। योगी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई मौतों के सभी पहलुओं की जांच हो रही है।
Union Health Minister JP Nadda spoke to UP CM Yogi Adityanath, assured him of assistance/expertise from the Centre #Gorakhpur pic.twitter.com/BG4nsrDjrr
— ANI (@ANI) August 12, 2017
वहीं दूसरे ट्वीट में पीएमओ ने बताया है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और स्वास्थ्य सचिव को पूरे स्थित पर नजर बनाने के लिए कहा गया है। अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि पीएम मोदी को घटना पर बेहद दुख है, मैं कुछ ही देर में गोरखपुर पहुंचूंगी जिससे सही जानकारी मिल सके।
MoS Health Anupriya Patel & the Union Health Secretary will take stock of the situation from Gorakhpur.
— PMO India (@PMOIndia) August 12, 2017
PM Modi is extremely saddened. Will be reaching #Gorakhpur shortly so, I can get first hand information: A Patel MoS Health & Family Welfare pic.twitter.com/AHRNBS6bb5
— ANI UP (@ANINewsUP) August 12, 2017
वहीं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार हादसे की सच्चाई को जनता के सामने नहीं ला रही है। विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है यह कहकर योगी सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है।
वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी इस घटना के लिए बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दर्दनाक घटना के लिए बीजेपी सरकार की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। मामले की देखरेख के लिए हमने तीन सदस्यीय टीम बनाई है जो अस्पताल के हालातों का जायजा लेकर जानकारी देगी।
Iss dardnak ghatna ke liye BJP sakaar ki jitni ninda ki jaaye utni kum hogi: BSP Chief Mayawati on #Gorakhpur incident pic.twitter.com/7gjEq6pIKS
— ANI UP (@ANINewsUP) August 12, 2017
Govt trying to run away from responsibilities that's why saying that opposition is politicising the situation: Akhilesh Yadav #Gorakhpur pic.twitter.com/Z0zfT7Vu7L
— ANI UP (@ANINewsUP) August 12, 2017
गोरखपुर में बच्चों की मौत को दिल दहलाने वाली घटना बताते हुए राम विलास पासवान ने कहा कि मैं पिछले दो दिनों से सो नही पाया हूं। मैं इस मसले पर योगी से बात करूंगा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
Heart-wrenching; I am unable to sleep for the last two days. Will speak to Yogi ji,strong action should be taken:Ram Vilas Paswan #Gorakhpur pic.twitter.com/um4NgpDTCz— ANI (@ANI) August 12, 2017
वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद की अगुवाई में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सुबह पीड़ितों परिवारों से मुलाकात की। जिसके बाद आजाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि योगी सरकार की लापरवाही से ही यह हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री को इस हादसे के बाद इस्तीफा देना चाहिए। 30 बच्चों की मौत से देश दुखी है। स्वास्थ्य मंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री दोनों को भी इस्तीफा देना चाहिए।
पढ़ें- अस्पताल में 5 दिनों में हुई 32 बच्चों समेत 63 की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश
> केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल को गोरखपुर जाने के निर्देश दिए।
पढ़ें- ऑक्सीजन सप्लायर को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापे, कंपनी बोली-नहीं बंद की सप्लाई
> पुष्पा गैस एजेंसी की एचआर मीनू वालिया ने कहा कि 'कंपनी ने कई बार बकाये के भुगतान के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की लेकिन हमें जवाब नहीं मिला।
> अस्पताल को ऑक्सीजन की सप्लाई करने वाली पुष्पा सेल्स नाम की कंपनी के मालिक और रिश्तेदारों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी जारी है।
> कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना होगा।
UP: Congress delegation at BRD Medical College in #Gorakhpur; what happened was due to lapse on the government's part says Cong's RPN Singh pic.twitter.com/NC3ltaIG31
— ANI UP (@ANINewsUP) August 12, 2017
> यूपी के उपमुख्यमंत्री केपी मौर्या ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
> पीड़ितों को मुआवजा मिलना चाहिए, यहीं नहीं हादसे में शामिल गरीब परिवारों को फ्री दवा मिलनी चाहिएः राम गोपाल यादव
> नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है।
सत्यार्थी ने ट्वीट कर कहा कि 'ऑक्सीजन न होने की वजह से तीन बच्चों की मौत हादसा नहीं हत्या है आजादी के 70 साल का बच्चों के लिए यही मतलब है?' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा 'यूपी चिकित्सा व्यवस्था में दशकों से चला आ रहा भ्रष्टाचार सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्णायक फैसलों से ही दूर हो सकता है।'
Appeal to CM @myogiadityanath Ji. Your decisive intervention can correct decades of corrupt medical system of UP to prevent such incidents.
— Kailash Satyarthi (@k_satyarthi) August 11, 2017
Appeal to CM @myogiadityanath Ji. Your decisive intervention can correct decades of corrupt medical system of UP to prevent such incidents.
— Kailash Satyarthi (@k_satyarthi) August 11, 2017
पढ़ें- 'मृतकों के परिजनों को लाश देकर भगाया' गोरखपुर में बच्चों की मौत पर बोले अखिलेश
गौरतलब है कि महज 69 लाख रुपए के बकाए को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज को ऑक्सीजन की सप्लाई देने वाली फर्म ने हाथ खड़े कर दिए थे। इसके चलते लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट में गुरुवार को गैस खत्म हो गई तो जंबो सिलेंडरों और अम्बू बैग से मरीजों की जान बचाने की कोशिश होती रही लेकिन शुक्रवार की शाम तक 24 मासूम जान से हाथ धो बैठे। बता दें कि सीएम योगी ने खुद दो दिन पहले इस अस्पताल का दौरा किया था, लेकिन फिर भी इतनी बड़ी घटना हो गई।