साल दर साल हालात बिगड़े
राज्य
|
2016
|
2017
|
2018
|
मरीज (2018) लाख में
|
उत्तर प्रदेश
|
868
|
897
|
699
|
29.98
|
उत्तराखंड
|
79
|
71
|
86
|
1.09
|
हिमाचल
|
166
|
182
|
145
|
15.94
|
हरियाणा
|
34
|
27
|
38
|
10.59
|
पंजाब
|
24
|
24
|
24
|
5.06
|
दिल्ली
|
210
|
357
|
492
|
4.21
|
जम्मू-कश्मीर
|
03
|
04
|
00
|
0.90
|
इन राज्यों में बेटियों की संख्या कम
रिपोर्ट के अनुसार प्रति एक हजार लड़कों पर बेटियों की संख्या के मामले में सबसे बेहतर प्रदर्शन केरल का है जहां बेटियों की संख्या 1084 है। जबकि चंडीगढ़ में यह आंकड़ा 818, दिल्ली में 868, हरियाणा में 879, जम्मू-कश्मीर में 889, पंजाब में 895 और सिक्किम में 890 है। वर्ष 2017 में देश में प्रति हजार पर जन्मदर 20.2 और मृत्युदर 6.3 रही। शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में जन्म और मृत्युदर ज्यादा है। वर्ष 1970-75 की तुलना में जीवन प्रत्याशा 49.7 से बढ़कर 2012-16 में 68.7 रही है। पुरुषों की 67.4 और महिलाओं की जीवन प्रत्याशा 70.2 वर्ष आंकी गई।
केरल-मिजोरम में साक्षरता दर सर्वाधिक
देश में साक्षरता दर 73 फीसदी है जबकि केरल में 94 और मिजोरम में 91.3 फीसदी साक्षरता है। वहीं, बिहार में 61.8 फीसदी साक्षरता दर है।
पुरुषों से ज्यादा जी रही महिलाएं
रिपोर्ट के अनुसार, देश में लोगों की जीवन प्रत्याशा वर्ष 1970-1975 में 49.7 से बढ़कर 2012-16 के लिए 68.7 हो गई। इस अवधि में महिलाओं के लिए जीवन प्रत्याशा 70.2 वर्ष और पुरुषों के लिए 67.4 वर्ष है। इसका मतलब है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा उम्र तक जी रही हैं। वहीं, वर्ष 2016 में राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की वैवाहिक उम्र 22.2 साल रही। ग्रामीण इलाकों में यह 21.7 तो शहरों में 23.1 दर्ज की गई। पश्चिम बंगाल में यह 21.2 तो जम्मू-कश्मीर में 24.7 साल रही।
6 करोड़ से अधिक लोग गैर संचारी रोगों से पीड़ित
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल देश में 6.51 करोड़ लोग गैर संचारी रोगों से पीड़ित पाए गए। इनमें से 4.45 फीसदी को मधुमेह, 6.19 फीसदी को हाई बीपी, 0.30 फीसदी लोग दिल की बीमारी, 0.26 प्रतिशत कैंसर और 0.10 फीसदी स्ट्रोक के मरीज मिले।
दिल्ली में जनसंख्या घनत्व सबसे ज्यादा
सर्वे के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है। यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 11,320 लोगों का जनसंख्या घनत्व है जबकि अरुणाचल प्रदेश में सबसे कम जनसंख्या घनत्व 17 है।
64.7 फीसदी लोग 15-59 आयु वर्ग के
इस सर्वे में युवा और आर्थिक रूप से सक्रिय आबादी से जुड़ी कई बातों का पता चला। वर्ष 2016 की कुल अनुमानित जनसंख्या में 27 प्रतिशत लोग 14 वर्ष से कम के थे। जबकि 64.7 प्रतिशत लोग 15-59 वर्ष आयु वर्ग में थे। आर्थिक रूप से सक्रिय जनसंख्या 8.5 प्रतिशत है, जो 60 से लेकर 85 वर्ष की आयु वर्ग में है। इसके अलावा कम संसाधनों की पहुंच वाले गरीबों की स्थिति ज्यादा खराब है।
डेंगू और चिकनगुनिया बड़ी चिंता
एडीज मच्छरों से होने वाली बीमारी डेंगू और चिकनगुनिया सबसे बड़ी चिंता की वजह है। हालांकि, देश में चिकनगुनिया के मामलों में 2017 के 67,769 मामलों से 2018 में मामूली कमी (57,813) देखी गई।