फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोप में डीडीए के पूर्व निदेशक गिरफ्तार, निदेशक व उसके तीन सहयोगियों पर है आरोप

Sun, 15 Jul 2018 04:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले के आरोपी दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के पूर्व निदेशक धर्मवीर रावल (62) को गिरफ्तार किया है। धर्मवीर दो साल पहले सेवानिवृत हो चुके हैं। पुलिस के मुताबिक गत वर्ष दिसंबर माह में आरोपी व उसके तीन दोस्तों के खिलाफ महिला कर्मी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला डीडीए में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी है। पीड़िता ने पूर्व निदेशक व उसके साथियों पर वेतन रुकवाकर प्रताड़ित कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने ढाई साल तक न सिर्फ उसका यौन शोषण किया बल्कि उसकी वीडियो बनाकर धमकी भी दी थी।

पीड़िता ने गत वर्ष 29 नवंबर को कोटला मुबारकपुर थाने में इस बाबत शिकायत दी थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की। इसके बाद साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें