फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर: सीरम संस्थान को मिली स्पूतनिक वी टीके का उत्पादन करने की अनुमति

Fri, 04 Jun 2021 09:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुणे स्थित भारतीय सीरम संस्थान को स्पूतनिक वी टीके के परीक्षण और विश्लेषण के लिए इसका उत्पादन करने की अनुमति दी गई है। 
विज्ञापन
sputnik v - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने भारतीय सीरम संस्थान को कोरोना वायरस रोधी स्पूतनिक वी टीके का उत्पादन करने की अनुमति दे दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सूत्रों ने बताया कि डीसीजीआई ने सीरम संस्थान को यह अनुमति उसकी हडपसर स्थित पंजीकृत फैसिलिटी में टीके के परीक्षण और विश्लेषण के लिए दी है। 

विज्ञापन


सीरम संस्थान ने पुणे स्थित अपने लाइसेंस प्राप्त हडपसर केंद्र में परीक्षण, जांच और विश्लेषण के लिए कोविड-19 टीके स्पूतनिक वी को बनाने की अनुमति मांगते हुए डीसीजीआई को आवेदन दिया था। संस्थान ने स्पूतनिक वी बनाने के लिए मॉस्को के गामालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी के साथ गठजोड़ किया है।
 
जानकारी के अनुसार सीरम संस्थान ने बीती 18 मई को जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ‘जेनेटिक मैनिपुलेशन रिव्यू कमेटी (आरसीजीएम)’ को भी आवेदन देकर अनुसंधान एवं विकास कार्य करने के लिए स्ट्रेन या कोशिका बैंक का आयात करने की अनुमति मांगी थी। इस समय डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज भारत में रूस के स्पूतनिक वी टीके का उत्पादन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें