फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccine: आ गई कोरोना की एकल खुराक वाली वैक्सीन, स्पूतनिक लाइट को मिली भारत में आपात इस्तेमाल की अनुमति

Mon, 07 Feb 2022 03:57 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

फार्मा कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज के अनुसार स्पुतनिक लाइट को अर्जेंटीना और रूस समेत 29 देशों में मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन
स्पुतनिक वैक्सीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे इंतजार के बाद अब देश में एक खुराक वाली कोरोना वैक्सीन आ गई। सरकार ने एकल खुराक वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की अनुमति दी है।

विज्ञापन


स्पूतनिक लाइट वैक्सीन को हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से भी आपात इस्तेमाल की अनुमति ले चुकीं वैक्सीन की वैश्विक सूची में शामिल किया था।इसी के साथ ही स्पूतनिक लाइट आपात स्थिति में इस्तेमाल की अनुमति पाने वाली नौंवी वैक्सीन बन चुकी है।

दो दिन पहले ही के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के एक विशेषज्ञ पैनल ने कोविड-19 रोधी टीके स्पुतनिक लाइट के सीमित आपातकालीन उपयोग की सिफारिश की थी। फार्मा कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज के अनुसार स्पुतनिक लाइट को अर्जेंटीना और रूस समेत 29 देशों में मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन


रूस ने स्पूतनिक वी वैक्सीन के जिस लाइट वर्जन को मंजूरी दी है, वो वैक्सीन एक खुराक में ही कोरोना वायरस का काम तमाम कर देगा। अभी तक इसके लिए वैक्सीन का दो खुराक लगाना जरूरी होता है। कोरोना वायरस के खिलाफ स्पूतनिक लाइट वर्जन 79.4 फ़ीसदी तक प्रभावी पाई गई है। इसकी कीमत करीब 730 रुपये से भी कम है।

रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने जानकारी दी है कि जनवरी 2021 में कोवाक्सिन और कोविशील्ड वैक्सीन को सबसे पहले आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली थी। इसके बाद छह और वैक्सीन को यह अनुमति मिली और अब नौंवी वैक्सीन के रूप में स्पूतनिक लाइट है जिसकी एक खुराक ही काफी है। देश में एकल खुराक वाली यह पहली वैक्सीन है। अभी तक देश में दो और तीन खुराक वाली वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली थी।

दरअसल भारत सरकार ने पिछले साल 10 अक्तूबर को देश में बन रही रूस की एकल खुराक वाली वाले कोविड-19 रोधी वैक्सीन स्पुतनिक लाइट के निर्यात की इजाजत दे दी थी। सबसे पहले सरकार ने भारतीय दवा कंपनी हेटेरो बायोफार्मा लिमिटेड को रूस को स्पुतनिक लाइट की 40 लाख डोज निर्यात करने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन


स्पुतनिक लाइट रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-5 के घटक -1 के समान है। भारत में अभी तक दो डोज वाली स्पूतनिक का इस्तेमाल किया जा रहा था। हैदराबाद में मौजूद डॉ रेड्डीज लैब की इस वैक्सीन को भारत में लाने की जिम्मेदारी है। पर्याप्त मात्रा में उत्पादन चलने के बाद अब सरकार ने इसे भारत में भी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें