फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाउद का साथी तारीक मुंबई से गिरफ्तार, जबरन वसूली को देता था अंजाम 

Mon, 10 Feb 2020 06:04 PM IST
Trainee Trainee एएनआई, मुंबई
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम
विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का करीबी तारिक परवीन को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तारिक पर जबरन वसूली के आरोप में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद एस्प्लेनेड कोर्ट ने तारिक को 13 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।  पुलिस ने बताया कि उसे रविवार को दक्षिणी मुंबई के डोंगरी से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


परवीन की गिरफ्तारी के बाद से मुंबई के कई इलाकों में जबरन वसूली को अंजाम देने वाले तमाम कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने परवीन के साथ-साथ दाउद के साथी लकड़वाला और फर्नीचरवाला के खिलाफ भी जबरन वसूली के मामले दर्ज किए हैं। बताया गया कि परवीन दाउद और उनके साथी छोटा शकील का बहुत करीबी आदमी था।

परवीन को दाउद गैरकानूनी धंधो का मास्टरमाइमंड भी माना जाता है। दरअसल, मुंबई के एक कारोबारी ने परवीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस की जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने परवीन की गिरफ्तारी को अंजाम दिया।  वहीं लकड़वाला के खिलाफ भी मुंबई में लगभग पच्चीस मामले पहले से ही दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारत को अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद की काफी समय से तालाश है लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 
    


    

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें