अंडरवर्ल्ड डॉन और मुंबई बम धमाकों के मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम से दुनिया खौफ खाती है। कई देशों में ड्रग्स और नशे का कारोबार चला रहे डॉन से अपराधी डरते हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि खुद डॉन के गुर्गे उससे आजाद हो रहे हैं। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड डॉन के एक गुर्गे खलीक अहमद ने दाऊद को ही करोड़ों रुपयों का का चूना लगा दिया। खलीक अहमद डॉन के 40 करोड़ रुपए लेकर चंपत हो गया है।