फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: संक्रमित पिता ने पानी मांगा, लेकिन मां ने बेटी को रोक लिया, तड़प-तड़पकर हुई मौत

Wed, 05 May 2021 08:01 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

कोरोना वायरस ने देश में कोहराम मचा दिया है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक बेटी तड़पते हुए अपने पिता को पानी पिलाने की कोशिश करती है लेकिन मां के रोके जाने पर नहीं पिला पाती।
विज्ञापन
कोरोना का नया स्वरूप - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही है और इस बीच कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं, जो दिल दहला देने वाली हैं। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक बेटी अपने कोविड पॉजिटिव पिता को पानी पिलाने की कोशिश करती है लेकिन उसकी मां उसे रोकती है।

विज्ञापन


संक्रमित होने के बाद अपने गांव लौटा शख्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि बेटी अपने पिता को पानी की कोशिश कर रही है लेकिन उसकी मां उसे रोक रही है। इसके बाद बेटी खूब तेज रोने लगती है। बता दें शख्स की उम्र 50 साल है और वो विजयवाड़ा की एक कंपनी में काम करता था। कोरोना से संक्रमित होने के बाद मरीज अपने गांव श्रीकाकुलम वापस आ गया।

गांव के शख्स ने बनाई वीडियो
शख्स गांव के बाहर बनी झोपड़ी में रहने के लिए मजबूर किया गया। यह वीडियो में खुद गांव के एक शख्स की ओर से बनाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे 17 साल की बेटी अपने पिता को पानी पिलाने की कोशिश करती है लेकिन उसकी मां उसे ये काम नहीं करने देती। उसकी मां को डर है था कि पिता की वजह स उनकी बेटी को कोरोना वायरस न फैल जाए।
विज्ञापन


नहीं बच सकी पिता की जान
इसके बाद वो शख्स जमीन पर गिर गया, जिसके बाद बेटी ने अपने पिता को पानी पिलाया। जो शख्स वीडियो बना रहा था उसने सुना कि शख्स का इलाज करने के लिए अस्पताल में बिस्तर नहीं थे, इसलिए बाद में शख्स की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई। वीडियो बनाने वाले शख्स ने यह भी सुना कि पिता के बाद पूरा परिवार कोरोना संक्रमित है। 
विज्ञापन


बता दें कि आंध्र प्रदेश में पिछले एक दिन 20 हजार मामले सामने आए और 71 मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में अबतक 11 लाख संक्रमित मामले आ चुके हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें