फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जिस बाप को केवल कोर्ट में देखा, मां को छोड़कर उसके साथ कैसे चली जाऊं'

Fri, 29 Nov 2019 05:11 PM IST
अमित मंडल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • माता-पिता के बीच 2007 से ही है अलगाव
  • पिता ने कोर्ट से बेटी की कस्टडी पाने के लिए की थी अपील
  
विज्ञापन
कोर्ट ने सुनाया फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक पिता ने अपनी बेटी की कस्टडी पाने के लिए कोर्ट में अपील की। अदालत ने बेटी से पूछा कि वो किसके साथ रहेगी। इसका जवाब किसी की भी आंखें नम कर देगा। बेटी ने कहा कि वह पैदा होने से लेकर आज तक अपनी मां के साथ रह रही है। पिता को उसने पहली बार कोर्ट में ही देखा था। ऐसे में आज वह उस पिता के साथ कैसे चली जाए।

विज्ञापन


दरअसल, शमा (बदला हुआ नाम) के माता-पिता का विवाह 2005 में हुआ था। पांच के दरम्यान शमा का जन्म हुआ, लेकिन माता-पिता के बीच विवाद हो गया। नतीजा दोनों अलग रहने लगे। बेटी मां के साथ रहने लगी। फिर शुरू हुआ अदालती मामला। बेटी भी अपनी मां के साथ बरेली की अदालत में जाती थी। उसने अपने पिता को भी पहली बाद अदालत में ही देखा था।

अब शमा 13 साल की हो गई है। उसके पिता बेटी की कस्टडी चाहते हैं। पिता ने बरेली की अदालत से निवेदन किया कि उसे उसकी बेटी की परवरिश की जिम्मेदारी सौंपी जाए। बकौल पिता, वह आर्थिक रूप से संपन्न है और बेटी के भविष्य के लिए यह जरूरी है। लेकिन बेटी ने ऐशो-आराम को न कहते हुए मां के साथ रहने की गुजारिश की। मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर 2019 को बरेली कोर्ट में ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें