फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की सेहत में थोड़ा सुधार

Thu, 19 Nov 2020 01:16 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल - फोटो : twitter
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की पुत्री ने बुधवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों से गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती उनके पिता की सेहत में थोड़ा सुधार हुआ है। पटेल की पुत्री मुमताज ने एक ऑडियो संदेश के माध्यम से यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता के पुत्र फैसल पटेल ने अपनी बहन का यह ऑडियो ट्विटर पर शेयर किया है। मुमताज ने कहा, चिकित्सकों से आज बात हुई। मेरे पिता की तबियत में थोड़ा सुधार हुआ है। उपचार पूरा होने में अभी और वक्त लगेगा। सभी लोगों के प्यार और प्रार्थना के लिए बहुत धन्यवाद।

गौरतलब है कि अहमद पटेल को तबियत बिगड़ने के बाद पिछले दिनों गुरूग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पटेल अक्टूबर के पहले सप्ताह में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें