फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पटरी उखाड़ी, मालगाड़ी पटरी से उतरी

Sun, 24 Jun 2018 02:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
दंतेवाड़ा ट्रेन हादसा
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार तड़के किरंदुल-विशाखापत्तनम मार्ग पर नक्सलियों ने पटरी उखाड़ दी जिसके कारण एक मालगाड़ी का इंजन और आठ डिब्बे पटरी से उतर गये। पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि इससे रेल यातायात कुछ देर के लिए बाधित हुआ था।

विज्ञापन


दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक कामलोचन कश्यप ने बताया कि माओवादियों ने भंसी और कमलूर के बीच रेल की पटरी उखाड़ दी थी। इस कारण मालगाड़ी का इंजन और आठ डिब्बे पटरी से उतर गए और एक छोटी नदी में जा गिरे। उन्होंने बताया कि लौह अयस्क से लदी ट्रेन विशाखापत्तनम से बछेली जा रही थी।

उन्होंने बताया कि हादसा रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर कमलूर के जंगलों में शनिवार देर रात करीब एक बजे हुआ।  हादसे की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों और रेलवे अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें