फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

भारतीय वायुसेना के डॉक्टरों ने मरीजों के साथ किया डांस, वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 28 Apr 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना के डॉक्टर का मरीजों के साथ डांस - फोटो : social media

इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय वायुसेना के डॉक्टर मरीजों के साथ डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। डॉक्टर नंबर 12 एयर फोर्स हॉस्पिटल में अमेरिकी रैपर पारेल विलियम के 'हैपी सॉन्ग' गाने पर डांस कर रहे हैं। 



वीडियो को ऑनलाइन खूब शेयर किया जा रहा है, यहां स्टाफ को दुनिया की परवाह किए बिना खुशी से डांस करते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ अस्पताल के मरीज भी डांस कर रहे हैं। वहीं कई स्टाफ अधिकारी अलग-अलग तरह के मूव करते हुए भी दिख रहे हैं। कुछ अधिकारी बच्चो के साथ डांस कर रहे हैं। 

 




इस वीडियो को देखकर लोग बेहद खुश हैं, इन सबकी खुशी को देखकर ही लोगों को खुशी मिल रही है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3,252 बार लाइक किया गया है और 1554 बार रीट्वीट किया गया है। 


इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों का कहना है कि ये वीडियो उनके लिए इंटरनेट पर देखी गई सबसे अच्छी चीजों में से एक है। कोई विश्वास नहीं कर पा रहा है कि आर्मी डॉक्टर भी अंदर से इतने फनी हो सकते हैं। जानिए लोगों का इसपर क्या कहना है।

 


 


 


 



 


 




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next