महाराष्ट्र सरकार डांस बारों को लेकर कानून और सख्त करने जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य सरकार चल रहे मानसून सत्र के दौरान मुंबई पुलिस अधिनियम में संशोधन किया जाएगा। क्योंकि कुछ डांस बार संचालक मौजूदा कानून की कमियों का फायदा उठाकर दूसरे नियमों के तहत लाइसेंस ले लेते हैं और डांस बार से जुड़े कड़े नियमों से बच जाते हैं।
क्यों किया जाएगा संशोधन?
मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री कांग्रेस के नाना पाटोले द्वारा ठाणे जिले में संचालित डांस बारों के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने डांस बार कानून के तहत कई शर्तें लागू की हैं ताकि ऐसे प्रतिष्ठानों का प्रभावी विनियमन सुनिश्चित किया जा सके। तेज आवाज वाले डीजे और ध्वनि प्रदूषण को लेकर जताई जा रही चिंताओं का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री फड़नवीस ने कहा कि मौजूदा ध्वनि प्रदूषण नियमों के तहत अनुमतियां दी जाती हैं और उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
नियमों का बार-बार उल्लंघन करने क्या होगा?
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे मामलों में गलत काम करने के दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, हालांकि उनके पास अधिकारियों की सटीक संख्या नहीं है। चर्चा के दौरान, सदस्यों ने भिवंडी के कुछ हिस्सों में डांस बार की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की। इसके साथ ही आरोप लगाया कि वे अपराध के केंद्र बन गए हैं, सरकार से नियमों को सख्त करने का आग्रह किया।