फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमन दीव व दादरा नगर हवेली के विलय के लिए लोकसभा में पेश बिल हुआ पास

Wed, 27 Nov 2019 06:46 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
केंद्रशासित प्रदेशों दमन और दीव व दादरा और नगर हवेली के विलय संबंधी विधेयक को लोकसभा में मंजूरी मिल गई। ध्वनिमत से ये बिल सदन में पास हो गया। सरकार का कहना है कि इस कदम से यहां विकास में तेजी आएगी। 
विज्ञापन


केंद्र शासित प्रदेशों दमन दीव और दादरा नगर हवेली को मिलाकर एक करने के लिए गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में बिल पेश किया था। जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बांट कर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश बनाने के तीन महीने बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।

रेड्डी ने कहा, सरकार की ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ नीति के तहत दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में कम आबादी व सीमित भौगोलिक क्षेत्र और अधिकारियों की सेवा के बेहतर इस्तेमाल के लिए इन राज्यों को एक करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि एकीकृत केंद्र शासित प्रदेश का नाम दादरा नगर हवेली और दमन दीव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें