फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवक ने की घोड़े की सवारी तो ऊंची जाति के युवकों ने कर दी हत्या

Sat, 31 Mar 2018 05:24 AM IST
एजेंसी, अहमदाबाद
विज्ञापन
दलित युवक
विज्ञापन
गुजरात के भावनगर जिले में ऊंची जाति के युवकों द्वारा एक दलित युवक की हत्या का मामला सामने आया है। दलित युवक के प्रति आक्रोश का कारण था कि उसने एक घोड़ा खरीद लिया था और उसकी सवारी करता था।
विज्ञापन


भावनगर एससी/एसटी सेल के पुलिस उपाधीक्षक एएम सैयद ने कहा कि प्रदीप राठौड़ नामक 21 वर्षीय युवक की बृहस्पतिवार शाम को हत्या कर दी गई। इस मामले में पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि हमें एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें प्रदीप घोड़े पर चढ़ा हुआ था। यह फुटेज उसका शव मिलने से पहले का है। उन्होंने कहा कि हम इस मामले की विभिन्न नजरिए से जांच कर रहे हैं जिसमें पुरानी दुश्मनी और प्रेम-प्रसंग का मामला भी शामिल है।

उमराला पुलिस में प्रदीप के पिता द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, उनके बेटे द्वारा एक घोड़ा खरीदने के बाद से ही ऊंची जाति के राजपूत कालूभाई राठौड़ के मन में उसके प्रति नफरत भर गई थी। शिकायत में कहा गया है कि प्रदीप की हत्या बृहस्पतिवार की शाम उस वक्त कुछ राजपूत युवकों ने एक धारदार हथियार से कर दी जब वह अपने घोड़े के साथ खेत से वापस घर लौट रहा था। इससे पहले उन्होंने धमकी दी थी कि घोड़ा बेच दो वरना जान से मार देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें