फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: स्कूल में दलित छात्राओं से साफ कराया शौचालय, प्रिंसिपल बर्खास्त; अभिभावक बोले- कैंपस कराते हैं साफ

Tue, 14 Jan 2025 05:04 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के एक स्कूल में दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रिंसिपल को बर्खास्त कर दिया। मामले के प्रकाश में आने पर अभिभावक का कहना है कि स्कूल में बच्चों से कैंपस भी साफ कराया जाता है, जिसके कारण बच्चे थक कर घर लौटते हैं। 
विज्ञापन
तमिलनाडु में शौचालय साफ करती दलित छात्र - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के पलाकोडु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक स्कूल में दलित छात्राओं से शौचालय साफ कराने का मामला सामने आया है। मामला बढ़ने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के प्रिंसिपल को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन


घटना का वीडियो वायरल 
दरअसल, एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में शौचालय साफ करते हुए और झाड़ू लगाती नजर आईं। परिजनों ने बताया कि बच्चों से शौचालय साफ करवाने के अलावा पानी लाने और कैंपस की सफाई भी करवाई जाती है। इस स्कूल में पहली से लेकर 8वीं तक की ही कक्षाएं चलती हैं। स्कूल में करीब 150 दलित समुदाय के विद्यार्थी पढ़ते हैं। इनके माता-पिता ने बताया कि स्कूल में साफ-सफाई के काम के कारण बच्चे अक्सर घर पर थके हुए लौटते हैं।

बच्चों की हालत देखकर टूट जाता है दिल
वीडियो वायरल होने के बाद एक विद्यार्थी की मां ने कहा, हम अपने बच्चों को स्कूल में सफाई करने के लिए नहीं, बल्कि पढ़ने के लिए भेजते हैं। जब वे घर आते हैं तो होमवर्क करने के लिए बहुत थके हुए होते हैं। जब हमने उनसे इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना समय पढ़ाई करने के बजाय स्कूल और शौचालय साफ करने में बिताया है। बच्चों की हालत देखकर दिल टूट जाता है और ऐसा लगता है कि शिक्षक पढ़ाने की अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें