तमिलनाडु में NEET के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में बहस करने वाली अरयालपुर जिले की एक दलित लड़की ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाली लड़की का नाम अनीथा है।
Tamil Nadu: Anitha, a Dalit girl from Ariyalur district, who argued against NEET in Supreme Court, allegedly committed suicide.
— ANI (@ANI) September 1, 2017
आपको बता दें कि नेशनल इलिजबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (NEET) परीक्षा मेडिकल में एडमिशन के लिए ली जाती है। सूत्रों के मुताबिक अनीथा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की।अनीथा कुझुमूर गांव में मेडिकल की तैयारी कर रही थी।
वह तमिलनाडु को NEET में सुप्रीम कोर्ट की ओर से छूट न दिए जाने की वजह से डिप्रेशन में थी। अनीथा पढ़ने में बहुत होनहार छात्रा थी। उसने तमिलनाडु स्टेट बोर्ड की परीक्षा में 1200 में से 1176 नंबर पाये थे। लेकिन NEET की परीक्षा में उसे केवल 86 परसेंटाइल ही मिले थे।