फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाई लामा के अरुणाचल दौरे पर भड़का चीन, दी धमकी

Thu, 06 Apr 2017 06:35 AM IST
amarujala.com, Presented By :संदीप भ्ाट्ट
विज्ञापन
दलाई लामा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
एजेंसी बीजिंग/ नई दिल्ली। तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा के अरुणाचल प्रदेश दौरे से पड़ोसी देश चीन भड़क गया है। उसने भारत पर आरोप लगाया है कि नई दिल्ली ने दलाई लामा के दौरे को अनुमति देकर द्विपक्षीय संबंधों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। वहीं, भारत ने एक बार फिर कहा है कि यह दलाई लामा की धार्मिक यात्रा है।
विज्ञापन


दलाई लामा की यात्रा से चिढ़े चीन ने बीजिंग में भारतीय राजदूत विजय गोखले को समन पर विरोध दर्ज करवाया है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनिंग ने कहा कि भारत ने उसकी चिंताओं को दरकिनार कर भारत-चीन सीमा के पूर्वी हिस्से में दलाई लामा के दौरे की व्यवस्था की है।

इससे चीन के हितों और भारत-चीन रिश्तों को गहरा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि चीन इस यात्रा का औपचारिक तौर पर विरोध करता है। हालांकि, दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि हमने स्पष्ट तौर पर कहा है कि दलाई लामा एक पूजनीय धर्म गुरु हैं और इससे पहले कई दफा वह अरुणाचल का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दलाई लामा के भारतीय राज्य के दौरे और उनकी धार्मिक और अध्यात्मिक गतिविधियों को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए। भारत के दावे के उलट चीनी प्रवक्ता ने सवाल किया कि क्या आप ईमानदारी से यह कहेंगे कि क्या दलाई लामा केवल एक धार्मिक गुरु हैं। मुझे लगता है कि इसका जवाब सभी को पता है।

वह केवल एक धार्मिक नेता नहीं हैं। ऐसे में उनकी यात्रा विशुद्ध रूप से केवल धार्मिक नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि भारत को चीन के हितों को कमतर आंकने जैसे कदम उठाने से बचना चाहिए। संवेदनशील और विवादित क्षेत्र में दलाई लामा को जाने की अनुमति देकर भारत न केवल तिब्बत के मसले पर अपनी प्रतिबद्धता से पलटा है बल्कि इससे सीमाई इलाकों में विवाद भी बढ़ेगा।

चीनी प्रवक्ता ने यह भी कहा कि इससे द्विपक्षीय रिश्तों में हुई शानदार प्रगति पर असर पड़ेगा और इससे भारत को कोई लाभ भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चीन अपनी सीमाई संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

हालांकि, ये कदम क्या होंगे, उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। तिब्बत से चीन का अहम हित जुड़ा हुआ है और भारत ने चीन की चिंता का ख्याल नहीं रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें