फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India : पिछले 24 घंटे में 12,689 नए मामले आए सामने, 137 मरीजों की गई जान

Wed, 27 Jan 2021 10:36 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत में दैनिक मामलों में बढ़ोतरी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 12,689 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 137 लोगों की मौत हो गई हैै। मंगलवार को कोरोना के दस हजार से कम भी मामले सामने आए थे। जून के बाद पहली बार 26 जनवरी को कोरोना के इतने कम मामले सामने आए थे।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 12,689 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,06,89,527 हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 137 मरीजों की जान गई है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है।
 

137 मरीजों की मौत के बाद अब कोरोना वायरस से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 1,53,724 हो गया है। वहीं रोजाना संक्रमित मरीजों से ठीक हुए मरीजों की संख्या ज्यादा रहती है, जिसकी वजह से देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में लगातार कमी आ रही है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में 13,320 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है, जिसके बाद वायरस से ठीक हुए कुल मरीजों का आंकड़ा 1,03,59,305 हो गया है। मौजूदा समय में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 1,76,498 है। सक्रिय मामलों में रोजाना गिरावट दर्ज की जा रही है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 26 जनवरी तक 19,36,13,120 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 5,50,426 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को किया गया था।

बता दें कि अब तक देश में 20,29,480 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। 16 जनवरी से कोरोना का टीकाकरण अभियान शुरू हो गया था, जिसमें पहले दिन लगभग दो लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था। अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें