फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyrus Mistry: जिस हादसे में हुई सायरस मिस्त्री की मृत्यु, उसमें घायल हुए सहयात्री पंडोले अस्पताल से डिस्चार्ज

Fri, 28 Oct 2022 06:25 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कार दुर्घटना में सायरस मिस्त्री की मौत हो गई थी। डेरियस पंडोले की कोहनी की सर्जरी हुई और एक 'मैक्सो फेशियल' सर्जरी भी की गई। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि वह अपनी चोटों की गंभीरता के कारण संक्रमण से भी पीड़ित थे।
विज्ञापन
सायरस मिस्त्री की कार हुई क्षतिग्रस्त - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा संस के पूर्व प्रमुख सायरस मिस्त्री की पिछले महीने हुई कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे सहयात्री डेरियस पंडोले को शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के समय कार चला रहीं डेरियस की पत्नी डॉक्टर अनाहिता पंडोले का उपचार जारी है और वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगी। इसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन


दोनों को पांच सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कार दुर्घटना में सायरस मिस्त्री की मौत हो गई थी। डेरियस पंडोले की कोहनी की सर्जरी हुई और एक 'मैक्सो फेशियल' सर्जरी भी की गई। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि वह अपनी चोटों की गंभीरता के कारण संक्रमण से भी पीड़ित थे।

अस्पताल के सीईओ डॉ. तरंग ज्ञानचंदानी ने कहा, ‘‘चोटें बहुत जटिल थीं इसलिए कई विभागों के चिकित्सकों की सबसे अच्छी टीम पंडोले दंपती के इलाज में जुटी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके (पंडोले दंपती के) सबसे बढ़िया इलाज के लिए दुनिया भर के विशेषज्ञों से सलाह मांगी गई थी और इससे हमें बेहतर नतीजे हासिल करने में मदद मिली है।’’
विज्ञापन


मिस्त्री (54) और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की चार सितंबर को उस वक्त मौत हो गई थी, जब उनकी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में सड़क के डिवाइडर से टकरा गई थी। कार में सवार दो अन्य व्यक्ति -अनाहिता (55) और उनके पति डेरियस पंडोले (60) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें