फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyclone Remal: भारी बारिश से पूर्वोत्तर में तबाही, मिजोरम में लापता लोगों की खोज जारी, मणिपुर में डूबीं सड़कें

Wed, 29 May 2024 02:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

आइजोल जिले के फाल्कन, लुंगसेई और केल्सिह से एक-एक शव बरामद किए गए। भारी बारिश के प्रभाव से हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर भूस्खलन के कारण आइजोल मंगलवार को देश के बाकी हिस्सों से अलग हो गया था।
विज्ञापन
भारी बारिश ने पूर्वोत्तर में मचाई तबाही - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवात रेमल के कारण पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्य प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश के कारण इन राज्यों के कई इलाके जलमग्न हो गए। नदियों का पानी बढ़ने से सड़कें बह गईं, जिससे सामान्य जनजीवन काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा है। पश्चिम बंगाल में चक्रवात रेमल के प्रभाव से 2,140 से अधिक पेड़ उखड़ गए और लगभग 1,700 बिजली के खंभे भी गिर गए। मंगलवार को भारी बारिश के कारण असम के दीमा हसाओ जिले में हफलॉन्ग-सिलचर को जोड़ने वाली रोड बह गई। फिलहाल एक जून के लिए हाफलोंग-सिलचर कनेक्टिंग रोड को बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन


मिजोरम में लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव कार्य जारी
मिजोरम में भारी बारिश के कारण राजधानी आइजोल के बाहरी इलाके में मंगलवार को एक खदान ढह गई। इस हादसे में 29 की मौत हो गई, जिनमें से 25 के शव बरामद हुए। कई स्थानों पर लापता लोगों को ढूंढने के लिए बुधवार को अभियान शुरू किया गया। भूस्खलन के कारण कई लोग लापता हो गए। बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर तीसरी एमएपी से 25 कर्मियों, पहली एमएपी से 22 कर्मियों और 5वीं आईआर बटालियन से 10 कर्मियों को तैनात किया गया है।

कई इलाकों में भूस्खलन के कारण घर और श्रमिक शिविर ढह गए, जिसके मलबे के नीचे कम से कम 22 लोग दब गए। हालांकि, आज सुबह से बारिश नहीं हुई। आइजोल जिले के ह्लिमेन में पांच लोगों को बचा लिया गया, जबकि चार अभी भी लापता हैं। लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव कार्य जारी है। सलेम वेंग में भूस्खलन के कारण एक इमारत ढहने तीन लोग लापता हो गए। हालांकि, उनके शवों बरामद कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन


आइजोल जिले के फाल्कन, लुंगसेई और केल्सिह से एक-एक शव बरामद किए गए। भारी बारिश के प्रभाव से हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर भूस्खलन के कारण आइजोल मंगलवार को देश के बाकी हिस्सों से अलग हो गया था। मिजोरम के मुख्यमंत्री ने कहा है कि आपदा से हुए नुकसान की भरपाई एवं राहत कार्यों के लिए सरकार ने 15 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों को मदद देने का भी भरोसा दिया। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।

मणिपुर में भारी बारिश के कारण 100 से ज्यादा लोग प्रभावित
मणिपुर के इंफाल घाटी के पास भारी बारिश के कारण 100 से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए। उफान पर आई इंफाल नदी के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए। सैकड़ों घरों में पानी घुस गया। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया। इंफाल जिले के हिंगांग और खुरई विधानसभा क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को नावों से सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है। इंफाल और सिलचर को जोड़ने वाले एनएच 37 पर इरंग बेली ब्रिज मंगलवार शाम को भारी बारिश के बाद ढह गई, जिसके कारण सड़क संचार बाधित हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें