फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

तमिलनाडु में रेड अलर्ट, 30 अप्रैल तक चक्रवात फानी के उत्तरी तट पर आने की संभावना 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 25 Apr 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

तमिलनाडु में खराब मौसम की संभावना के चलते 30 अप्रैल और एक मई को रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। संभावना है कि इन दो दिनों में चक्रवाती तूफान फानी के राज्य के उत्तरी तट पर आने की संभावना है। मछुआरों को आने वाले हफ्ते में समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है।



भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को कहा है कि कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में प्रशांत महासागर के पास भूमध्यरेखा के पास दर्ज किया गया है।  


चक्रवात के 30 अप्रैल, 2019 को उत्तर तमिलनाडु तट के पास श्रीलंका के पूर्वी तट के साथ-साथ उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में आंधी तूफान के साथ गरज और 56-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next